{"_id":"6883cf9b9c1bd09f62054a04","slug":"up-board-713-candidates-will-appear-in-compartment-exam-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-125138-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होंगे 713 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होंगे 713 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बहजोई। नगर के हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में 26 जुलाई को होने वाली यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट की परीक्षा में 713 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 503 व इंटरमीडिएट के 210 परीक्षार्थी हैं। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 02.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के 16 कक्षों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रति कक्ष 2 के हिसाब से 32 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। वहीं, 4 रिलीवर भी रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 3 सचल दल समेत स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्र की केंद्र व्यवस्था कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा चौहान हैं। साथ ही राजकीय हाईस्कूल मदाला की प्रधानाचार्य कुमुद दुबे बतौर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रश्न पत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी समेत सीसीटीवी की निगरानी में खोले जाएंगे।
-- --
डीआईओएस ने निरीक्षण कर लिया परीक्षा कक्षों का जायजा
बहजोई। डीआईओएस श्यामा कुमार ने कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया। इस बीच डीआईओएस ने परीक्षा कक्षों में बैठने समेत रोशनी व पंखों आदि की व्यवस्था को देखा।
डीआईओएस ने बताया कि शनिवार को होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया गया। इस बीच केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा कक्षों में निरीक्षण कर सिटिंग प्लान समेत दूसरी व्यवस्थाओं को चेक किया गया। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी समेत परीक्षा कक्षों में रोशनी व पंखों आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।