{"_id":"6994c3b7fc5facb88609add0","slug":"up-board-51432-candidates-will-appear-for-the-exam-at-77-centres-arriving-half-an-hour-early-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-132333-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 77 केंद्रों पर 51432 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आधे घंटे पहले पहुंचे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 77 केंद्रों पर 51432 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आधे घंटे पहले पहुंचे केंद्र
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार यानी आज से 77 केंद्रों पर शुरू हो रही है। इसमें 51432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नियंत्रण कक्ष से सभी केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाबंद रहेंगे। परीक्षार्थी आधा घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं। ताकि कोई समस्या न आए।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। इसके तहत तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 77 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 77 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 51432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर की पाली में दो बजे से शुरू होगी। इसमें हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षा में 3335 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहीं भी नकल मिलने पर संबंधित पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
00000
सक्रिय रहेंगे सचल दल, कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। तीन दिन में और तीन रात्रि में निगरानी करेंगे। बहजोई इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बना है। यहां से सीसीटीवी कैमरों से सभी केंद्र जोड़े गए हैं, जिससे निगरानी की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के कक्षों में संचालित गतिविधियों को नियंत्रण कक्ष से देखा जा सकेगा। किसी केंद्र का कैमरा बंद होने या फिर संदिग्ध नजर आने पर तत्काल इसकी जानकारी संबंधित सचल दल को दी जाएगी। संवाद
0000
किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर से पा सकते हैं मदद
परीक्षा अवधि में छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर-18001806607 और 18001806608 सक्रिय किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का हेल्पलाइन नंबर-18001805310 और 18001805312 रहेगा। इसके अलावा, ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप नंबर-9250758324 के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
00000
सघन तलाशी के बाद ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला अध्यापक द्वारा ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों के परिचय पत्र की जांच भी की जाएगी।