फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Betting on victory or defeat of BJP and SP candidates became costly, police registered a case

UP: भाजपा व सपा प्रत्याशी की हार-जीत पर शर्त लगाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस, चारों में मचा हड़कंप

Fri, 17 May 2024 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:28 PM IST
सार

भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार जीत पर शर्त लगाना दो लोगों को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संभल निवाासियों ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा और सपा प्रत्याशी की जाती पर 2.30 की शर्त लगाई थी। 

विज्ञापन
UP: Betting on victory or defeat of BJP and SP candidates became costly, police registered a case
संभल निवासियों के बीच तैयारी अनुबंध पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार जीत पर शर्त लगाना दो लोगों को भारी पड़ा है। पुलिस ने जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी विओपाल की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके गांव निवासी बिजेंद्र सिंह और नीरेश कुमार ने 2.30 लाख रुपये की दो दिन पहले शर्त रखी है। इस शर्त का अनुबंध स्टांप पर कराया गया है। दो लोग गवाह बनाकर उनको शर्त की रकम भी जमा कर दी गई है।
विज्ञापन


इसमें बिजेंद्र ने भाजपा प्रत्याशी की जीत और नीरेश ने सपा प्रत्याशी की जीत पर शर्त तय की है। यदि भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो नीरेश कुमार द्वारा बिजेंद्र को 2.30 लाख रुपये दिए जाने हैं और सपा प्रत्याशी की जीत होती है तो बिजेंद्र द्वारा नीरेश को 2.30 लाख रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विओपाल का कहना है कि इस शर्त से गांव में माहौल खराब हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच कराई गई थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। जुआ अधिनियम के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed