फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: ATS unit deployed in Sambhal, operating from Satyavrat police post near Jama Masjid

UP: संभल में एटीएस यूनिट होगी तैनात, जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत चौकी से संचालन, हिंसा के बाद सुरक्षा कड़ी

Wed, 10 Sep 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

संभल में एटीएस की स्थायी यूनिट तैनात की जाएगी। इसका औपचारिक संचालन जामा मस्जिद के सामने स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी से शुरू किया जाएगा। संवेदनशीलता और आतंकियों से जुड़ाव के पुराने मामलों को देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
UP: ATS unit deployed in Sambhal, operating from Satyavrat police post near Jama Masjid
सत्यव्रत पुलिस चाैकी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए आदेश जारी हो गया है। फिलहाल इस एटीएस की फील्ड यूनिट का कार्यालय जामा मस्जिद के नजदीक स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगा। स्थायी कार्यालय बनाने के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एटीएस के आईजी प्रेम गौतम की ओर से आदेश जारी किया गया है। संभल अतिसंवेदनशील शहर की श्रेणी में शामिल है। पूर्व में भी आतंकी गतिविधियां सामने आई हैं। दो लोग आतंकी गतिविधियों में सजा भी काट चुके हैं।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील शहर होने के चलते एटीएस की यूनिट स्थापित की जा रही है। फिलहाल सत्यव्रत पुलिस चौकी में कार्यालय बनाया जाएगा। स्थायी कार्यालय के लिए हल्लू सराय में कब्रिस्तान से कब्जा मुक्त की गई जमीन चिह्नित कर ली गई है। तीन बीघा जमीन में कार्यालय बनेगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के बवाल बाद मस्जिद के सामने बनी थी चौकी
संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए जिला स्तरीय कोर्ट में दाखिल याचिका के क्रम में हुए सर्वे के दौरान नवंबर 2024 में संभल में बवाल हुआ था। इसके तुरंत बाद जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत चौकी की स्थापना की गई थी। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने बनाई गई थी। दो मंजिला भवन में स्थित इस चौकी से अब पुलिस का जिला कंट्रोल रूम भी संचालित हो रहा है। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम भी इसी चौकी में है।

मुरादाबाद जोन की पहली एटीएस यूनिट
एसपी ने बताया कि संभल की स्थायी एटीएस यूनिट बरेली पुलिस जोन की पहली यूनिट है। जोन के किसी अन्य जिले में इसकी व्यवस्था नहीं है। कुछ जिलों में एटीएस टीम की व्यवस्था है। जानकार बताते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, नोएडा और सहारनपुर में एटीएस यूनिट है।

बवाल के बाद बनाए दो नए थाने, 45 चौकियां
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एक ओर जिले में जहां दो नए थाने बनाए गए, वहीं 45 नई चौकियां भी स्थापित की गई हैं। इनमें रायसत्ती थाना और सत्यव्रत पुलिस चौकी के अलावा हिंदूपुरा, दीपा सराय और भोलेश्वर चौकी शहर में स्थापित की गई हैं।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दो सौ से अधिक सीसीटीवी का जाल भी बिछाया गया है। आरआरएफ और पीएसी की पांच-पांच कंपनियां चौकसी में लगाई गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed