{"_id":"61fe679401281830a35bc020","slug":"up-assembly-elections-people-put-up-board-outside-village-and-wrote-bjp-leaders-should-not-come-here-to-ask-for-votes-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: गांव के बाहर लोगों ने लगाया बोर्ड, भाजपा नेता वोट मांगने यहां न पधारें, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: गांव के बाहर लोगों ने लगाया बोर्ड, भाजपा नेता वोट मांगने यहां न पधारें, एक गिरफ्तार
Sat, 05 Feb 2022 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल )
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल )
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:33 PM IST
सार
बोर्ड पर लिखा कि, आवश्यक सूचना विधान सभा 111 गुन्नौर ग्राम पंचायत विचपुरी सैलाब में भाजपा के सभी सम्मानित नेतागणों से अनुरोध है कि ग्राम में वोट मांगने हेतु न पधारें, आज्ञा से, समस्त ग्रामवासी विचपुरी सैलाब।
विज्ञापन
गांव के बाहर लगा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब में शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहरी छोर पर एक बोर्ड लगाया। बोर्ड लगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड पर लिखा कि, आवश्यक सूचना विधान सभा 111 गुन्नौर ग्राम पंचायत विचपुरी सैलाब में भाजपा के सभी सम्मानित नेतागणों से अनुरोध है कि ग्राम में वोट मांगने हेतु न पधारें, आज्ञा से, समस्त ग्रामवासी विचपुरी सैलाब।
विज्ञापन
पुलिस को इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और बोर्ड को उखड़वा दिया। साथ ही इस मामले में पुलिस छह लोगों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन