{"_id":"6823a9869dcb017d140e7727","slug":"unrecognized-school-sealed-fined-rs-1650-lakh-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122460-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल को किया सील, 16.50 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल को किया सील, 16.50 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
संभल। सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी में बिना मान्यता के चल रहे एमडीएफ एकेडमी मदरसा दारूल फलाह को मंगलवार को एबीएसए पोप सिंह ने सील कर दिया है। साथ ही 16.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस स्कूल को पहले सील किया जा चुका था, जिसे दोबारा संचालित किया जा रहा था।
दरअसल, सैफ खां सराय के निवासी रागिब हुसैन ने बिना मान्यता के स्कूल को संचालित करने संबंधी शिकायत डीएम से की थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग के एबीएसए पोप सिंह ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। मालूम हो कि पहले भी कई बार स्कूल के संबंध में शिकायत की गई थी। उस समय भी स्कूल को सील किया गया लेकिन फिर से इसे नाम बदलकर संचालित किया जाने लगा। जिसके बाद फिर शिकायत हुई। मंगलवार को जब एबीएसए पोप सिंह पहुंचे तो तमाम अनियमितताएं मिलीं। जिस पर एबीएसए पोप सिंह ने स्कूल को सील कर दिया है। साथ ही, 16.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
000
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिली थीं। जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है।
पोप सिंह, एबीएसए, संभल