फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unknown vehicle tramples bike, son dies, father injured

अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव चाऊपुर डांडा के समीप सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला।मृतक बंटी के भाई अंकित ने बताया उनका भाई सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Unknown vehicle tramples bike, son dies, father injured

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव चाऊपुर डांडा के समीप सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उठाया। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बिना कार्रवाई के दोनों को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

बबराला के राजघाट रोड निवासी रमेशचंद्र सोमवार को अपने बेटे बंटी के साथ बाइक पर सवार होकर बबराला किसी काम से गए थे। रात 12 बजे के करीब गांव लौटते समय गांव चाऊपुर डांडा के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उठाया और परिजनों को जानकारी दी। उपचार के लिए ले जाते समय बंटी (32) पुत्र रमेशचंद की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पिता रमेशचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक बंटी के भाई अंकित ने बताया उनका भाई सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत होने पर पत्नी मधु का रो-रो कर बुरा हाल है। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया दोनों घायलों को परिजन उपचार के लिए ले गए थे। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed