फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   unknown personas body found in sambhal

संभल-गवां मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली, पहचान नहीं हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
unknown personas body found in sambhal
सौंधन/संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर गांव लधनपुर के निकट सड़क किनारे मंगलवार की भोर में एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसके सिर और पैर में चोट दिख रही थी। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर पंचनामा भरा है और इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज कर ली है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के कई गांवों के लोगों को बुलाया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की है।
विज्ञापन

लधनपुर गांव के निकट मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष लगती है, शव लावारिस हालत में सड़क के किनारे पड़ा मिला है। इस व्यक्ति के सिर तथा पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पाकर मौके पर हयात नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर जिला अस्पताल भेजा। मौके पर आसपास के गांवों में खिरनी, रूदायन, लधनपुर समेत कई गांवों के लोगों ने अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हयात नगर थाना क्षेत्र की खिरनी पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस अज्ञात व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मारी और समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज कर ली है। जिसकी लाश मिली है उसके कपड़ों में बनी जेब से निजी बस का टिकट मिला है। टिकट पर यह नहीं लिखा है कि यह टिकट किस जगह से किस जगह तक का है। सिर्फ 25 रुपये लिखा है। न ही बस का नंबर टिकट पर अंकित है। इसलिए छानबीन के बाद ही पता लग सकेगा कि आखिर यह व्यक्ति संभल गवां मार्ग पर कहां से पहुंचा था। कैसे उसकी मौत हुई। यह घटना हादसे की है या कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed