फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unknown person set fire to the general ward of the district hospital

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Unknown person set fire to the general ward of the district hospital
संभल। जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने जनरल वार्ड में मंगलवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। शुरुआत में शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति आग लगाता दिखाई दिया। इस जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में इलाज के लिए पहुंचे सभी मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले गए। आग लगने के समय जनरल वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने जनरल वार्ड से मंगलवार की सुबह करीब 10.40 बजे अस्पताल कर्मियों ने धुआं निकलते देखा और सीएमस डा. अनूप अग्रवाल को इसकी सूचना दी। मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो चौथी मंजिल में आग लगी हुई थी और पूरे मंजिल पर धुंआ फैला हुआ था। अस्पताल कर्मचारियों ने दमकल को सूचना देने के साथ ही खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही अस्पताल में जो मरीज इलाज कराने आए थे उन्हें बाहर निकाला गया। सीएमएस ने बताया कि पहले तो लगा कि आग शार्टसर्किट से लगी होगी लेकिन कहां से लगी इसकी जानकारी के लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाला गया तो एक व्यक्ति आग लगाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगलगी से जनरल वार्ड में रखे बेड, कक्ष में रखा लैब का सामान ईडीटी, प्लेन, सिरिंज, रीजेंट (जांच के लिए रखा केमिकल), आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम विनय कुमार मिश्र भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed