फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Union Minister of State Dr. Ashwani Choubey on a three-day stay in the district from today

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. अश्वनी चौबे आज से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Dr. Ashwani Choubey on a three-day stay in the district from today
लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. अश्वनी चौबे शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रवास पर संभल जिले में रहेंगे। कार्यकर्ता पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. अश्वनी चौबे शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे संभल जिला कार्यालय पहुंचेंगे। वहां विधानसभा प्रभारी, संयोजक, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद चंदौसी में रात्रि विश्राम रहेगा। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के लिए आरक्षित है। इसके बाद बहजोई में शाम को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग रहेगी। रात्रि विश्राम चंदौसी में रहेगा। रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, तीन बजे जिला कार्यालय पर लाभार्थियों के साथ बैठक, साढ़े चार बजे प्रेसवार्ता, शाम साढ़े पांच बजे से ऐतिहासिक स्थान, मंदिर आदि का भ्रमण, और साढ़े छह बजे जिला कार्यालय से हसनपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed