फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Under the influence of western civilization, the current generation is getting away from coarse grains: Gulab Devi

पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में वर्तमान पीढ़ी हो रही मोटे अनाज से दूर : गुलाब देवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Under the influence of western civilization, the current generation is getting away from coarse grains: Gulab Devi
बहजोई। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की ओर से मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बस स्टैंड परिसर में मेला लगाया गया। सोमवार को श्री अन्न मेले की शुरूआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने फीता काटकर की। इस बीच राज्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में वर्तमान पीढ़ी धीरे-धीरे मोटे अनाज का उपयोग कम करती जा रही है, जबकि मोटा अनाज अच्छे स्वास्थ्य व किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में लोग मोटे अनाज को भूलते जा रहे हैं। लोगों को मोटे अनाज के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार की ओर से मेला लगाया जा रहा है। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मोटे अनाज में दूसरे अनाजों की तुलना में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

इस बीच राज्यमंत्री व जन प्रतिनिधियों समेत अधिकारियों ने मेले में लगीं स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। एडीएम प्रदीप वर्मा समेत डीआईओ बृजेश कुमार व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed