फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   under construction house wall collapsed in sambhal three laborers died

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, तीनों की मौत

Wed, 14 Apr 2021 04:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 04:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के संभल नगर के तुर्तीपुर इल्हा मोहल्ले में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भर-भराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
under construction house wall collapsed in sambhal three laborers died
दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल नगर के तुर्तीपुर इल्हा मोहल्ले में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भर-भराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


संभल के मोहल्ला कबीर की सराय निवासी नईम पुत्र लईक (38), फाजिल पुत्र इलियास (30) की मौके पर मौत हुई है। इसी मोहल्ले के निवासी रिजवान (30) पुत्र फुरकान को एबुलेंस से गंभीर अवस्था में मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। नईम राजमिस्त्री था। फुरकान और फाजिल उसके साथ मजदूरी कर रहे थे। मौतों से इनके परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

फाजिल के भाई अंफाल हुसैन ने बताया कि यह तीनों अतीक के प्लाट पर मकान के लिए दीवार बनाने का काम कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से हादसा हुआ है। नखासा थाने में घटना की तहरीर दी गई है। नखासा पुलिस सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवारों के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed