फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled milk tanker tramples scooty and bike riders, one dead

अनियंत्रित दूध के टैंकर ने स्कूटी व बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled milk tanker tramples scooty and bike riders, one dead
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर अनियंत्रित दूध के टैंकर ने स्कूटी व बाइक सवार को रौंद डाला। हादसे में स्कूटी सवार जींस कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर का पीछा किया। इस पर चालक टैंकर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, घायल बाइक सवार को पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय में संभल की ओर से जा रहे दूध के टैंकर ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। हादसे में नूरियो सराय निवासी जींस कारीगर मेराज (25) की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो टैंकर का पीछा करने लगे, लेकिन चालक टैंकर को लेकर भाग गया और सैफ खां सराय में बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चंदौसी के पावर हाउस निवासी नितेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर का पीछा किया। इस चालक टैंकर छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मृतक मेराज की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेराज के परिजनों ने बताया कि वह जींस की सिलाई का काम करता था। स्कूटी पर सवार होकर जींस की सिलाई का सामान लेने के लिए जा रहा था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेराज के भाई मुम्ताज की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टैंकर को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पंकज लवालिया, कोतवाल, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed