{"_id":"62b22345da8e607d1040b54e","slug":"uncontrolled-car-collided-with-tree-when-the-driver-napped-sister-brother-died-four-injured-chandausi-news-mbd432169799","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा का शव लेकर लौट रहे भाई-बहन की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा का शव लेकर लौट रहे भाई-बहन की हादसे में मौत
विज्ञापन
हादसे में कार इस कद्र क्षतिग्रस्त हो गई कि घायलों को निकालने के लिए पुलिस और लोगों को कड़ी मशक्कत ?
- फोटो : CHANDAUSI
बबराला (संभल)। गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक चालक को झपकी आने पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे युवक व उसकी बहन की मौत हो गई है और चार अन्य परिजन भी घायल हो गए। मृतकों के जीजा का शव लेकर दिल्ली से सभी लौट रहे थे। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लखनऊ और बदायूं के निवासी थे।
बदायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी मनोज कुमार बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिनका उपचार दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार की देर रात मनोज की मौत हो गई। एंबुलेंस से शव घर लाया जा रहा था। एंबुलेंस के पीछे कार से परिजन भी आ रहे थे। कार को मृतक मनोज कुमार का साला अश्वनी मेहरा (48) निवासी गांव भ्रमपुर थाना शहर कोतवाली जिला बदायूं चला रहा था। उनके साथ कार में अश्वनी की बहन विंपी अरोरा (45) पत्नी महज अरोरा निवासी मोहल्ला सुजानपुर थाना आलमबाग लखनऊ, हिमांशु (28) पुत्र महज अरोरा, परी (दस) पुत्री अश्वनी मेहरा, मोनिका शर्मा (25) पत्नी मनोज कुमार, सुरभि पत्नी अश्वनी मेहरा (43) निवासी गांव भ्रमपुर सवार थे। गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार चला रहे अश्वनी और उनकी बहन विंपी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। पेड़ से टकराते ही तेज धमाका हुआ, इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे राहगीर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी हादसे की सूचना पर आ गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी गुन्नौर भिजवाया। वहां से घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।