फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled auto overturned near Anupshahar Gangapul, driver killed, seven injured

Sambhal News: अनूपशहर गंगापुल के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक की मौत, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned near Anupshahar Gangapul, driver killed, seven injured
बबराला(संभल)। दिल्ली से बदायूं जा रहा ऑटो अनूपशहर गंगा पुल के पास सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जिला बदायूं के गांव बलिया निवासी चंद्रप्रकाश ऑटो चालक थे। ऑटो के अंदर की सीट हटाकर उसमें सब्जी बेचने का काम करते थे। दिल्ली में चंदप्रकाश की बहन की ननद की शादी थी। चंद्रप्रकाश अन्य परिजनों के साथ ऑटो में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की सुबह चंद्रप्रकाश परिजनों के साथ ऑटो से दिल्ली से अपने घर बदायूं लौट रहे थे। अनूपशहर आते हुए जिले की सीमा में पुल गंगा के पास ऑटो सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चंद्रप्रकाश (42), पत्नी दुर्गा (41), बेटा सचिन (14), भाई नरेशपाल (55), भतीजा आकाश (20), सुरेंद्र (14), बदायूं के गांव बिछुरिया निवासी रिश्तेदार सतेंद्र (14), शिवम (6) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि अनूपशहर पुल के नजदीक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार गुन्नौर सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed