फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ulema opposed talaq legislalion at national level

तीन तलाक पर कानून का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करेंगे उलेमा

Mon, 01 Jan 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 01 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
ulema opposed talaq legislalion at national level
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
तीन तलाक के मुद्दे पर हुई बैठक में उलेमा ने केंद्र सरकार के तीन तलाक के कानून का विरोध किया। दिल्ली में राज्यसभा के सदस्यों से उलेमा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। उनसे बिल पास होने से रोकने की मांग की जाएगी। इसके अलावा उलेमा जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपेेंगे।
विज्ञापन


रविवार को कोट गर्वी स्थित मदीना मस्जिद में तंजीम उलामाए अहले सुन्नत उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बैठक का आयोजन हुआ। इमामे ईदगाह मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी ने कहा कि भाजपा की सरकार, अंग्रेजों की तरह नफरत डालो राजनीति करो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें विरोध के माध्यम से तीन तलाक के बिल को राज्यसभा में पास होने से रोकना होगा।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर राज्यसभा के सदस्यों से मिलेगा। मौलाना नफीस अख्तर ने कहा कि तीन तलाक बिल के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जाएगा। मौलाना तौसीफ रजा ने कहा कि धर्म निरपेक्षता का झंडा उठाने वाली दूसरी सियासी पार्टियों की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। चौधरी मुशीर खां ने उलेमाओं के साथ चलने का आह्वान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौलाना जियाउल मुस्तफा, मौलाना मुईन अशरफ, मौलाना शुऐब, मौलाना कामिल, मौलाना फैजान अशरफ, कारी अबरार मिस्बाही, मुफती कासिम, कारी मोअज्जम रजा, मौलाना नईम, हाजी शफीक सैफी, हाजी वाहिद हुसैन, शहजाद खां, डा शुजाअत, पापुल नेता, कमर, नाजिम , शफीकुर्हमान बरकाती, हाजी एहतेशाम, चौधरी सुआलेहीन रजा, हाजी जफीर, अतहर खां, शुऐब वास्ती, अतीक वास्ती, ताहिर खां,सैयद जमीलुर्हमान, शकीलुर्हमान, शफीक अशफाकी, यासीन कादरी, अरशद याकूब, मौ नदीम, वामिक अली, इमतियाज बरकाती, अहमद नौशाही रहे। संचालन कारी इरफान लतीफी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed