{"_id":"605a487b8ebc3edc076e1077","slug":"ulama-speak-on-wasim-rizvi-chandausi-news-mbd384027787","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलमा जलसे में बोले- वसीम रिजवी पर सख्त कार्रवाई करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलमा जलसे में बोले- वसीम रिजवी पर सख्त कार्रवाई करे सरकार
विज्ञापन
संभल। सिरसी के मदरसा दारूल उलूम फैजान ए मुस्तफा में जलसे का आयोजन किया गया। इसमें वसीम रिजवी के द्वारा दायर की गई याचिका की निंदा की। साथ ही सरकार से कार्रवाई की मांग की है। मुफ्ती शारिक़ नूरी ने कलाम पाक की इबादत से जलसे का आगाज किया। हमदे बारी ताला चंदौसी से आए शायर हाजी गुलाम रब्बानी ने पेश की।
अमरोहा से आए मौलाना नाजिम रजा मंजरी ने तकरीर के दरमियान वसीम रिजवी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कुरान पाक पर सवाल उठाया है। वह देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। वसीम रिजवी के द्वारा दायर की गई याचिका से पूरी दुनिया के मुसलमानों में रोष है। उलमा ने सरकार से मांग की है कि वसीम रिजवी के खि लाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुरादाबाद से आए मुफ्ती मुकर्रम सुबहानी ने कहा कि वसीम रिजवी जैसे लोग समाज के दुश्मन हैं। इन्हें सरकार जेल भेज दे। जिससे यह सबक ले सके। कुरान पाक पर पहले भी कई जालिम सवाल कर चुके हैं। इस दौरान शब्बन, शुजात, डा. हसन, समीर सलमानी, हाफ़िज तारिक, मौलाना शहजाद आलम नूरी आदि मौजूद रहे। मुफ्ती आलम रजा खां ने मुल्क में अमनो शांती और मुल्क के लिए दुआ कराई।