फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   U-Win portal will be launched in the district from tomorrow, personnel are being trained

Sambhal News: जिले में यू-विन पोर्टल की शुरूआत कल से, प्रशिक्षित किए जा रहे कर्मी

Tue, 12 Mar 2024 12:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
U-Win portal will be launched in the district from tomorrow, personnel are being trained
संभल। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोविन की तर्ज पर शुरू किए गए यू-विन पोर्टल की शुरूआत जिले में बुधवार से होगी। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण को लेकर निश्चित हो सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने बताया कि यू-विन पोर्टल पर गर्भवती व नवजात से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को टीके लगवाने, केंद्राें की जानकारी व ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा होगी। साथ ही टीका लगवाने का डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद देश भर में कहीं भी टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के बाद तुरंत सर्टिफिकेट मिल जाएगा। यू-विन पोर्टल या एप को मोबाइल में डाउनलोड करके लाभार्थी स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें उपयोग
वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर अरशद रसूल ने बताया कि यू-विन पोर्टल या ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर आप खुद को तथा अपने परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर इसका लाभ उठा सकते हैं। आकड़ों के आदान-प्रदान के लिए यू-विन पोर्टल को कोविन से भी जोड़ दिया गया है। इस कारण ज्यादातर लोगों के आंकड़े पहले से ही पोर्टल पर मौजूद हैं। जैसे ही आप कोविड टीकाकरण के समय कोविन एप दर्ज कराए गए अपने मोबाइल नंबर को यू-विन एप पर रजिस्टर करते हैं, वहां आपका नाम, पता, आधार नंबर आदि विवरण आ जाता है। बच्चे की जन्मतिथि डालते ही लगने वाले टीके की सूची तारीख के साथ दिखने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए यह जरूरी
यदि आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर हो तो बेहतर
बच्चे के मामले में उसकी जन्म तिथि की सही जानकारी
गर्भवती महिला के मामले में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पेंशन बुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर स्मार्ट कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दिव्यांग कार्ड या फोटो युक्त राशन कार्ड।
यू-विन के फायदे
परिवार के सभी सदस्यों के टीकाकरण का डाटा एक साथ एक ही जगह पर उपलब्ध होगा।
पूरे देश में टीका की आपूर्ति व उपयोग की केंद्रीयकृत निगरानी हो सकेगी।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कार्योें का आकलन भी हो सकेगा।
टीके की तारीख भूलने नहीं देगा, स्लॉट बुकिंग कर समय भी बचाएगा।
टीके की दवा की बर्बादी भी रोकेगा, क्योंकि एप में टीके की डोज की उपलब्धता का भी विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed