{"_id":"68337642c6d27b530d051d8f","slug":"two-youths-who-came-to-immerse-the-urn-were-swept-away-in-the-ganga-one-missing-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120316-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कलश विसर्जन के लिए आए दो युवक गंगा में बहे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कलश विसर्जन के लिए आए दो युवक गंगा में बहे, एक लापता
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। अलीगढ़ जनपद के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव में भागवत पुराण कथा समापन के बाद जुनावई के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जित करने के आए दो युवक गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद एक बुजुर्ग ने अपनी धोती फेंककर एक को सकुशल बचा लिया। जबकि दूसरा युवक गंगा में बह गया। जबकि डूबे हुए दूसरे युवक की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
अलीगढ़ जनपद के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी हसौना जग मोहनपुर के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान हरपाल और योगेंद्र कुमार ने गांव में साप्ताहिक भागवत कथा कराई थी। रविवार को कथा समापन के बाद जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के लिए एक बस भरकर श्रद्धालु आए थे। सभी लोग कलश विसर्जन करने के बाद गंगा स्नान करने के बाद अपने अपने कपड़े बदल रहे थे।
गांव के उमेश कुमार (18) पुत्र हरी सिंह और जयप्रकाश (26) पुत्र कुंदन सिंह गंगा स्नान करते गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। गंगा तट पर खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी दौरान थाना क्षेत्र के खड़वा गांव के रहने वाले बुजुर्ग के द्वारा अपनी धोती खोलकर डूबे युवक की तरफ फेंक कर उमेश कुमार को निकाल लिया गया। जबकि देखते ही देखते जय प्रकाश गहरे पानी में बह गया।
विज्ञापन
सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी एवं क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं दमकल को बुलाकर लापता जयप्रकाश की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक गंगा में बहे युवक जय प्रकाश का अता पता नहीं चल सका। जयप्रकाश के तहेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि जयप्रकाश की छह माह पहले कमलेश से शादी हुई थी। वहीं युवक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दौरान अलीगढ़ जनपद के दादों थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।