फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two youths died due to roadways bus collision in Sambhal

Sambhal: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत, बस चालक हिरासत में

Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
सार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर उतमा निवासी अमर सिंह और उसका सोनू पेंटिंग का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों दोस्त एक बाइक से थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित आश्रम पर में पेंटिंग करने गए थे। हादसा उस समय हुआ जब काम निपटने के बाद दोनों साथ ही घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Two youths died due to roadways bus collision in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल मार्ग पर शुक्रवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अमर सिंह (33) और उसके दोस्त सोनू (22) की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस नरौली पुलिस चौकी पर खड़ी करा दी है। परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर उतमा निवासी अमर सिंह और उसका सोनू पेंटिंग का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों दोस्त एक बाइक से थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित आश्रम पर में पेंटिंग करने गए थे। काम निपटने के बाद दोनों साथ ही घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-संभल मार्ग से गुजरते समय गांव सराय सिकंदर व खेड़ाखास के बीच सामने से आ रही बस की तेज टक्कर से दोनों की जान चली गई। सांसें चलने की उम्मीद में मौके से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

हेलमेट बचा सकता था जीवन
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि दोनों के सिर में गहरी चोट लगी थी। हेलमेट होने पर जिंदगी बच सकती थी। नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाने के बावजूद हेलमेट को लेकरन बाइक सवार गंभीर हैं और न ही पुलिस जागरूकता या एक्शन को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed