{"_id":"60846e7e8ebc3ea80a0b305b","slug":"two-women-died-due-to-lack-of-oxygen-sambhal-news-mbd387343199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
संभल। परिजन महिला की सांसे कम होने पर ऑक्सीजन की तलाश में दौड़ते रहे लेकिन निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। जहां भी परिजन पहुंचे वहां ऑक्सीजन की कमी बताई गई। परिजनों से चिकित्सकों ने ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की बात कही लेकिन कहीं ऑक्सीजन नहीं मिली। जब एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन होने की बात कही तो महिला ने दम तोड़ दिया।
असमोली के गांव बिलालपत निवासी नाजमा बेगम (55) पत्नी इश्तेयाक हुसैन की शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उपचार के लिए संभल लाए। एक के बाद एक छह अस्पतालों में पहुंचे लेकिन हर जगह ऑक्सीजन की कमी बताकर भर्ती नहीं किया गया।
मृतका के बेटे खुर्शीद आलम ने बताया कि उनकी मां को उपचार के लिए ऑक्सीजन नहीं मिली। रात को करीब साढ़े आठ बजे एक निजी चिकित्सक ने भर्ती करने का आश्वासन दिया लेकिन तब तक उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि वह संभल के निजी अस्पतालों में उपचार के लिए दौड़ते रहे लेकिन सभी ने ऑक्सीजन न होने की बात कही। इसलिए उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत गांव मूसापुर निवासी इदरीस जहां 50 पत्नी मुशर्रफ हुसैन की हुई है। इनके बेटे ने बताया कि उनकी मां की हालत शनिवार की शाम चार बजे बिगड़ी थी लेकिन उपचार नहीं मिलने पर मौत हो गई। निजी चिकित्सालयों में उपचार नहीं मिला और ऑक्सीजन की कमी बताई।