{"_id":"693b236140d90dc6330e12e0","slug":"two-vehicles-including-a-bus-were-seized-during-the-checking-drive-and-10-were-challaned-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129974-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चेकिंग अभियान में बस सहि दो वाहन सीज, 10 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चेकिंग अभियान में बस सहि दो वाहन सीज, 10 का चालान
विज्ञापन
संभल। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 12 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक बस और एक ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज किया गया, बाकी के चालान काटे गए।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने गवां-गुन्नौर मार्ग पर अनधिकृत रूप से चल रहीं बसों की चेकिंग की। परिवहन निगम ने भी इस मार्ग पर ऐसी बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। एआरटीओ ने बताया कि इस मार्ग पर अनधिकृत रूप से संचालित बस को सीज किया गया। चीनी मिलों में अपूर्ण प्रपत्रों के बावजूद गन्ना ढो रहे ट्रकों को चेक किया। बिना परमिट और फिटनेस के संचालित ट्रक का चालान रजपुरा क्षेत्र में किया। अपूर्ण प्रपत्रों के माल ढोने में एक ट्रैक्टर ट्राॅली संभल में सीज की गई।
इसके अलावा सवारियों को लेकर दौड़ रहे ओवरलोड टेपों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने कहा कि वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए वाहनों का संचालन करें। चेकिंग अभियान लगातार जारी रखते हुए ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी जो नियम विरुद्ध तरीके से सड़कों पर दौड़ते मिलेंगे।