फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two trains will be canceled on Bareilly track today, many will run on changed routes

Sambhal News: बरेली ट्रैक पर आज दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई बदले रूट से चलेंगी

Thu, 04 Apr 2024 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two trains will be canceled on Bareilly track today, many will run on changed routes
चंदौसी (संभल) । चंदौसी स्टेशन से बृहस्पतिवार को ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो टाल दें। आंवला-बिसारतगंज के बीच पुल पर रेलवे काम कराएगा। निर्माण कार्य के कारण बृहस्पतिवार को दो ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। अन्य ट्रेनें बदले मार्ग अथवा शॉर्ट टर्म संचालित होगी। ऐसे में घर से निकलते समय ट्रेनों के संचालन की स्थिति अवश्य देख लें। ताकि रास्ते में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

चंदौसी से बरेली ट्रैक पर बिसारतगंज के पास पुरानी पुलिया को हटाकर नई पुलिया को बनाया जाना है। बृहस्पतिवार को चंदौसी से बरेली ट्रैक पर पर निर्माण के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सुबह सात बजे शाम साढ़े चार बजे तक निर्माण कार्य होगा। ट्रैक पर कार्य को लेकर साढ़े नौ घंटे का पावर व रेल संचालन ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि मुरादाबाद बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर (04366-65) बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। बरेली-अलीगढ़-बरेली (04377-78) भी निरस्त रहेगी। दोनों ट्रेनें चंदौसी से होकर चलती हैं। दिल्ली बरेली (04304) पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली से मुरादाबाद तक संचालित किया जाएगा। वही बरेली दिल्ली (04303) को मुरादाबाद से ही वापस दिल्ली के लिए भेज दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सहरसा आनंद विहार (15529) एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन चंदौसी से होकर चलती है। इस ट्रेन का रूट बदला गया है। यह ट्रेन बरेली से रामपुर-मुरादाबाद होते हुए गुजारी जाएगी। इसके अतिरिक्त टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस (12035) अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से और दिल्ली टनकपुर (12036) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आंवला बिसारतगंज के बीच बनी पुलिया अंग्रेजों के समय की थी। जिस पर ट्रेन को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा जाता था। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के पहुंचने में देरी हो जाती थी। अब पुलिया बनने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और ट्रेनों के संचालन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed