फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two thieves arrested with nine bikes and a car

पुलिस ने नौ बाइक और एक कार के साथ दो आरोपी पकड़े, दो भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested with nine bikes and a car
संभल। असमोली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइकें और कार बरामद की है। इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने किया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को किए गए खुलासे में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात असमोली थाना प्रभारी रणवीर सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव खासपुर तिराहे पर चार संदिग्ध खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी मोनू, जिला मुरादाबाद के थाना मूंढ़ापांडे अंतर्गत गांव लक्ष्मीनगर निवासी विशाल के रूप में कराई। भागे हुए आरोपियों का नाम दिल्ली के थाना दयालपुर अंतर्गत चांदबाग गली नंबर एक निवासी फैसल व हरियाणा के जिला फरीदाबाद अंतर्गत गांव बीघर निवासी हरीश उर्फ दिनेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से बरामद कार के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह कार चोरी की है। गांव गुमसानी से गांव खाबरी भोला मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे से 9 बाइकें बरामद कराईं। यह भी बताया कि यह बाइकें चोरी की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed