{"_id":"64b1a78fcf93af804402daf4","slug":"two-teenagers-diedn-due-to-drowning-sambhal-news-c-15-mbd1012-198948-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई : गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबे दो किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई : गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबे दो किशोर, मौत
Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर विशाल (15) और सुब्हान (12) की मौत हो गई। यह गड्ढा भट्ठे पर ईंटें बनाने के लिए खेत में खोदा गया था।
सुब्हान नगर के एक परिषदीय स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। उसी स्कूल में विशाल कक्षा तीन में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद सुब्हान बकरी चराने गया था। पीछे-पीछे विशाल खेलने के लिए वहां पहुंच गया। खेलते-खेलते दोनों गड्ढे में जा गिरे। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग पहुंचे और दोनों को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुब्हान के पिता अपने भाइयों के साथ अलीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करते हैं। विशाल के पिता मजदूर हैं।