फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed when the girl was injured in the accident, firing took place in front of the police, 11 people injured

हादसे में बच्ची के घायल होने पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने हुई फायरिंग, 11 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed when the girl was injured in the accident, firing took place in front of the police, 11 people injured
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। क्षेत्र के गांव मलपुर भवानी में रविवार की सुबह घर से निकली बच्ची हादसे में घायल हो गई। इस बात पर पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। झगड़े में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में चंदौसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव मलपुर भवानी निवासी सीताराम की नातिन मोनिका (4) शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकली। इस दौरान बालिका रास्ते में गांव निवासी हरि सिंह की बाइक के आगे आ गई। बालिका गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर सीताराम ने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। सीताराम व अन्य परिजन आरोपी हरि सिंह के घर पहुंच गए और बालिका के उपचार कराने की बात कही। पुलिस ने समझौते का प्रयास कराया। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और मारपीट के साथ फायरिंग शुरू हो गई। दस से 12 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन

फायरिंग में सीताराम पक्ष के सीताराम, देवकी, गजराम, राजाराम, प्रेमपाल, प्रधान अरविंद मौर्य, यशपाल, प्रेम सिंह, चंद्रपाल, दूसरे पक्ष के खुशीराम, उनकी बेटी पिंकी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी के भाई को छुड़ाया
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के घायल होने और मारपीट के मामले में आरोपी हरि सिंह के भाई खुशीराम को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर खुशीराम को गाड़ी से उतार लिया। इसके बाद मारपीट और फायरिंग शुरू हुई।
फायरिंग होने पर पुलिसकर्मी भी मौके से दौड़े
बच्ची के घायल होने पर विवाद की सूचना पर यूपी-112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। फायरिंग शुरू होने पर पुलिस ने दौड़कर अपनी जान बचाई और गाड़ी लेकर मौके से गायब हो गए। सूचना पर बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गांव मलपुर भवानी में मामूली विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है और फायरिंग हुई है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed