फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed after girl was injured in accident firing took place in front of police 11 people injured 

संभल: हादसे में बच्ची के घायल होने पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने हुई फायरिंग, 11 लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

Sat, 13 Nov 2021 07:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 07:58 PM IST
सार

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के घायल होने और मारपीट के मामले में आरोपी हरि सिंह के भाई खुशीराम को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर खुशीराम को गाड़ी से उतार लिया।

विज्ञापन
Two sides clashed after girl was injured in accident firing took place in front of police 11 people injured 
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मलपुर भवानी में रविवार की सुबह घर से निकली बच्ची हादसे में घायल हो गई। इस बात पर पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। झगड़े में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव मलपुर भवानी निवासी सीताराम की नातिन मोनिका (4) शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकली थी। इस दौरान बालिका रास्ते में गांव निवासी हरि सिंह की बाइक के आगे आ गई। बालिका गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर सीताराम ने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सीताराम व अन्य परिजन आरोपी हरि सिंह के घर पहुंच गए और बालिका के उपचार कराने की बात कही। पुलिस ने समझौते का प्रयास कराया। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और मारपीट के साथ फायरिंग शुरू हो गई। दस से 12 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में सीताराम पक्ष के सीताराम, देवकी, गजराम, राजाराम, प्रेमपाल, प्रधान अरविंद मौर्य, यशपाल, प्रेम सिंह, चंद्रपाल, दूसरे पक्ष के खुशीराम, उनकी बेटी पिंकी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में पुलिस बल पहुंच गया। इस दौरान अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी के भाई को छुड़़ाया
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के घायल होने और मारपीट के मामले में आरोपी हरि सिंह के भाई खुशीराम को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर खुशीराम को गाड़ी से उतार लिया। इसके बाद मारपीट और फायरिंग शुरू हुई।

फायरिंग होने पर पुलिसकर्मी भी मौके से दौड़े
बच्ची के घायल होने पर विवाद की सूचना पर यूपी-112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। फायरिंग शुरू होने पर पुलिस ने दौड़कर अपनी जान बचाई और गाड़ी लेकर मौके से गायब हो गए। सूचना पर बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


गांव मलपुर भवानी में मामूली विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है और फायरिंग हुई है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed