फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two roads to be built at a cost of 4.24 crores, Minister of State laid the foundation stone

4.24 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें, राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two roads to be built at a cost of 4.24 crores, Minister of State laid the foundation stone
बनियाठेर/नरौली/चंदौसी। विकास खंड बनियाखेड़ा क्षेत्र में बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क की मरम्मत व एक सड़क का लाकार्पण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्ष कोरोना काल में बीत गए और विकास कार्यों में गति धीमी पड़ गई थी। अब तेजी के साथ फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बनियाखेड़ा की मढ़ैया होते हुए कोकावास पुल व जारई रोड स्थित नगला पुरवा लिंक मार्ग की लंबाई 2.20 किलोमीटर पर सड़क निर्माण कार्य होना है। इसके निर्माण में लागत करीब 1.69 करोड़ रुपये आएगी। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सड़क माध्यम से लोगों को शाहबाद जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी। जिससे लोगों को काफी समय की बचत होगी। इसके अलावा बनियाखेड़ा से 3.2 किलोमीटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सड़क की निर्माण लागत करीब 2.55 करोड़ रुपये आएगी। दूसरी सड़क नरौली सीएचसी से ग्राम फरीदपुर तक तीन किलोमीटर सड़क का राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, रामपाल सिंह, सतीश अरोड़ा, सुधीर मल्होत्रा, मनोज कठेरिया, योगेश गोल्डन, विकास वार्ष्णेय, अंकुर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed