फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two prizes of robbery arrested from the couple, 1.59 lakh also recovered

दंपती से लूट के दो इनामी गिरफ्तार, 1.59 लाख भी बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two prizes of robbery arrested from the couple, 1.59 lakh also recovered
संभल। असमोली थाने से 200 मीटर दूर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो इनामी बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस खुलासे में यह बात भी सामने आई कि लूट की घटना में तीन बदमाश शामिल थे। जबकि पीड़ित दंपती एक बाइक पर सवार दो ही बदमाश देख पाए थे। तीसरा बदमाश दूसरी बाइक से पीछे चल रहा था। पुलिस तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना का खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कामयाब हुई। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दो बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 1.59 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को असमोली थाने में सीओ जितेंद्र सिंह ने लूट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सक्ता निवासी रामनिवास अपनी पत्नी रौनक और भाई की पत्नी के साथ असमोली स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूट लिया था। पीड़ित ने दो बदमाशों के द्वारा घटना करना बताया था लेकिन जब सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो बदमाश तीन प्रकाश में आए।
विज्ञापन

मुखबिरों के आधार पर तलाश की तो मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी आशीष भदौरिया उर्फ होलू और विनीत को गिरफ्तार कर किया गया। इसी इलाके का रहने वाला चेतन भागा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वह लोग किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते हैं। इसी तरह दंपती की रेकी की थी इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। इस घटना में तीसरा साथी दूसरी बाइक पर था जो पीछे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के अफजलपुर डरोली में भी सोने चांदी के जेवर लूटे थे। पुलिस ने असमोली और बनियाठेर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के 1.59 लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल, बिजेंद्र मलिक, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी और मनोज वर्मा रहे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराई गई। इसके बाद दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed