{"_id":"610846608ebc3e84484f274e","slug":"two-person-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd397935837","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक डीसीएम से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक डीसीएम से टकराया, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर गैलुआ गांव में अचानक ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक व एक अन्य की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। दोनों रिश्ते के मामा-भांजे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तिगरिया निवासी कुंवरपाल (47) मधुमक्खी पालन का काम करते हैं। वह सोमवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी से मधुमक्खी लेने के लिए डीसीएम किराये पर लेकर आए थे। डीसीएम को गांव तिगरिया निवासी कुंवरपाल का रिश्ते का भांजा प्रमोद (30) चला रहा था। संभल-हसनपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया।
ट्रक अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक प्रमोद, कुंवरपाल, उसका बेटा कौशल, डीसीएम मालिक का बेटा पीतम, ट्रक चालक देवराज निवासी गांव अतराबाद जिला अलीगढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कुंवरपाल व प्रमोद को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल ट्रक चालक देवराज, कौशल, पीतम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे लगते थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।