{"_id":"65b2d3044ace81b5ed04ba84","slug":"two-parties-clashed-over-ten-rupee-coin-kotwali-arrived-after-the-fight-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-106793-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दस के सिक्के को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दस के सिक्के को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के पसरट्टा बाजार में सड़क पर मिले दस के सिक्के को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगोें को हिरासत में लिया है। युवक ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कार्रवाई की बात कही है।
बहजोई के आदमपुर निवासी युवक सुमित चंदौसी के सुपर मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। वह बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर जा रहा था। पसरट्टा बाजार में हलवाई के समीप उसे सड़क पर दस का सिक्का पड़ा दिखाई दिया। युवक ने साइकिल से उतरकर सिक्का उठा लिया। सामने चाय की दुकान पर बैठे दुकानदार कुंदन ने वह सिक्का अपना बताया। साथ ही युवक से सिक्का वापस करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया।
वहां पहुंचे युवक के परिजनों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनाें पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने दुकानदार पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। वहीं दुकानदार से युवक पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। हालांकि विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।