फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two parties came face to face regarding the last rites of the dead body, the police arrived

Sambhal News: शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, पुलिस पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two parties came face to face regarding the last rites of the dead body, the police arrived
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला शाहजीपुरा निवासी गंगा देवी की रविवार को मृत्यु हो गई। शव को शाहजीपुरा स्थित श्मशान घाट पर ले जाया गया। श्मशान घाट के चारों ओर चार-चार फिट पानी भरा होने के कारण श्मशान घाट के पास ही श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर रखकर मृतका के शव को मुखाग्नि दी गई। यहां पर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने यह कहते हुए विरोध किया कि यह श्मशान घाट का रास्ता नहीं है, बल्कि निजी प्लॉट है। इसलिए यहां अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए था। दूसरे पक्ष के लोगों ने तर्क दिया कि जब श्मशानघाट पर पानी भरा होने के कारण जगह नहीं थी तो अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। किसी ने कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed