फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two other absconding accused of farmer's murder also arrested

Sambhal News: किसान की हत्या के फरार दोनों अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 04:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 01 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Two other absconding accused of farmer's murder also arrested
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन (23) की हत्या के दो और आरोपपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे व कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुकी है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर बंद निवासी कपिल और आशु को पुलिस ने सैदपुर जयराम से बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कपिल ने बताया कि मृतक उनकी बहन से बातचीत करता था। इसलिए रंजिश मानते हुए चार लोगों ने मिलकर मेहंदी हसन की हत्या की और शव को एक खेत में डाल दिया था। मृतक का ट्रैक्टर-ट्रिपलर भी मौके से ले गए थे। जिससे घटना लूट की लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की इस घटना में शामिल कपिल और अतुल सगे भाई हैं। इन दोनों ने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed