फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two new power substations of 3311 KVA to be built in Bahjoi

बहजोई में दो नए विद्युत उपकेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two new power substations of 3311 KVA to be built in Bahjoi
बहजोई। विकासखंड बहजोई क्षेत्र में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। इससे ग्रामीण अंचलों के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में राहत रहेगी। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि 33/11 केवीए का एक विद्युत उपकेंद्र गांव रायपुर कलां क्षेत्र में बनेगा। इससे इस क्षेत्र में आने वाले गांव बहापुर पट्टी, रायपुर कलां, मऊ-कठैर, मछखेड़ा, मैथरा, अर्जुनपुर जूना, भरतपुर व समशोई समेत 13 गांवों के 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में राहत रहेगी। इसी प्रकार गांव कमालपुर में बनने वाले विद्युत उपकेंद्र से गांव नाधौस, फरीदपुर, जैतपुर, चौपा-शोभापुर, कान्हू-धामपुर, टिकटा व बहरौली-ताहरपुर समेत 12 गांवों के 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत रहेगी। जेई ने बताया कि गांव पुरा स्थित 220 केवीए विद्युत केंद्र से इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों को विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए हाइटेंशन लाइन बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि माह जुलाई 2021 में दोनों ही विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। माह नबंवर 2021 में विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण व उपकरण लगाए जाने का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed