फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two new corona positive in sambhal

संभल जिले में दो और निकले कोरोना संक्रमित, 30 हुई संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
two new corona positive in sambhal
संभल। जिले मे दो और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक व्यक्ति संभल तहसील के गांव ईसापुर सुनवारी का निवासी है। दूसरा युवक चंदौसी तहसील के गांव बेहटा साहू का निवासी है।
विज्ञापन

बेहटा साहू निवासी युवक दिल्ली में मजदूरी करता था और तीन और मजदूरों के साथ 3 मई को अपने गांव आया था। इसे 6 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे अकरौली स्थित राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के भवन में क्वांरटीन किया था। अगले ही दिन चारों मजदूरों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए। इसमें तीन के नमूने निगेटिव आए हैं जबकि चौथा मजदूर कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट शनिवार को रात में आई तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और तत्काल उसके गांव टीम भेजी गई। अब उसके संपर्क वालों को तलाशा जा रहा है ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जाए। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे सभी लोगों के नमूने लिए जाएंगे। टीम रात में ही गांव चली गई है। वहीं दूसरा कोरोना संक्रमित ईसापुर सुनवारी निवासी व्यक्ति है। उसे तबीयत खराब होने पर पांच मई को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल गया था जब हालत नहीं सुधरी तो वह मेरठ के लिए रेफर किया गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। उसके साथ गए जो तीन लोग मेरठ गए थे उसमें से दो लोग अपने गांव ईसापुर सुनवारी आ गए हैं। इन दोनों लोगों को गांव से स्वास्थ्य विभाग की टीम संभल के जिला अस्पताल लाई है। दोनों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं जबकि तीसरा व्यक्ति इसके परिवार का है और मेरठ में मरीज के साथ है। उसे वहां पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed