फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two laborers riding a bike injured in a car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two laborers riding a bike injured in a car collision
असमोली-लोधीपुर मार्ग पर गांव सीढ़ल माफी के निकट सामने से आई कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कमल सिंह और असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी निवासी मुनेश मालपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह मढ़न गांव में लगी साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए थे। खरीदारी करने के बाद वह भट्ठे पर लौट रहे थे। सीढ़ल माफी के निकट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह और मुनेश घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस पैंतीस मिनट की देरी से पहुंची। इस बीच घायल घटनास्थल पर पड़े हुए तड़फते रहे। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed