फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two kanwariyas died in road accidents, four injured

संभल: सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two kanwariyas died in road accidents, four injured
संभल। अलग-अलग सड़क हदसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि इन हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनुपर मार्ग पर बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे बाइक सवार कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय निवासी आकाश (20) पुत्र अशोक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं रजपुरा थाना क्षेत्र के भगता नगला के पास बाइक सवार श्रद्धालु को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भूरे (35) निवासी मीरमपुर एकी मौत हो गई। जबकि इनका साथी घायल घायल हो गया। संभल शहर के मोल्ल्ला आलम सराय मालियों वाली बस्ती निवासी आकाश चंदौसी रोड पर चाय का ठेला लगाते थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब मोहल्ला निवासी ही अपने दोस्त मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट गंगाजल लेने गए थे। शनिवार की सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब जैसे ही उनकी बाइक नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली के नजदीक पहुंची तो बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। जिससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार की सुबह 11 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के भगता नगला के पास बाइक सवार श्रद्धालुओं को सामने से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भूरे व राजेश निवासी मीरमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान शाम को भूरे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों महाशिवरात्रि पर बुलंदशहर के आहार मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed