फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two killed two injurerd in bike collision in Sambhal

Sambhal: दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद जीशान मंगलवार सुबह अपने दोस्त याकूब को बाइक से लोधीपुर स्थित कॉलेज छोड़ने जा रहा था। असमोली थाना क्षेत्र में सैंधरी-हरथला मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला भी आ गई।

विज्ञापन
two killed two injurerd in bike collision in Sambhal
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

मंगलवार को सैंधरी-हरथला मार्ग पर दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती में कराया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव युसुफ नगलिया निवासी मोहम्मद जीशान (20) पुत्र राशिद मंगलवार की सुबह लगभग 11.30 बजे थाना क्षेत्र के ही गांव समातल निवासी अपने दोस्त याकूब को बाइक से लोधीपुर स्थित कॉलेज छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी-हरथला मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे टेंपो का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला भी हादसे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार जीशान व याकूब और दूसरी बाइक पर सवार गांव इटायला माफी निवासी फैजान और गांव हरथला निवासी इमरती 65 पत्नी जगराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को असमोली सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद जीशान व बुजुर्ग महिला इमरती की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद जीशान (20) पुत्र राशिद और इमरती (65) पत्नी जगराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, असमोली सीएचसी में याकूब और फैजान की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव हरथला निवासी मृतका इमरती के बेटे गिरीराज सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब उनकी मां मुरादाबाद से दवाई लेने के लिए घर से निकली थीं। गांव सैंधरी में टेंपो का इंतजार करते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed