{"_id":"672d25fc1199996e0c0d6994","slug":"two-including-a-girl-died-due-to-fever-more-than-200-fell-ill-in-the-village-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116210-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुखार से बालिका समेत दो की मौत, गांव में 200 से ज्यादा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुखार से बालिका समेत दो की मौत, गांव में 200 से ज्यादा बीमार
Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गांव पैंतिया में बुधवार देर रात बुखार से गांव निवासी आशा देवी (25), और रीनू (8) की मौत हो गई। गांव में करीब 200 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
गांव पैंतिया निवासी अशोक प्रजापति ने बताया कि सोमवार को बेटी रीनू को बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर संभल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां भर्ती कराया। लेकिन बुधवार देर रात को उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई। परिवार में 12 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गांव पैंतिया निवासी पुनीत सैनी ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी आशा देवी को बुखार आने पर गांव में ही उपचार कराया था। हालत बिगड़ने पर सोमवार को संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन वहां से मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार की देर रात को पत्नी की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि महिला और बालिका की मौत का कारण क्या है। इसकी जानकारी शुक्रवार को कराई जाएगी। यदि बुखार का प्रकोप है तो स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।