फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two home guards will be deployed in KGBV even at night

केजीबीवी में रात में भी रहेगी दो होमगार्डों की तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two home guards will be deployed in KGBV even at night
बहजोई। कस्तूरबा विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने पहल की है। विद्यालयों की सुरक्षा के लिए रात के समय दो होमगार्ड की तैनाती रहेगी। विभागीय पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी की ओर से पूरे मामले में गंभीरता दिखाई गई है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में शासन की ओर से पत्र जारी कर जिलेभर के 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड की तैनाती कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके विभाग की ओर से पत्र जारी करने के बाद भी विद्यालयों में होमगार्ड की तैनाती नहीं हो सकी थी। वहीं दूसरी ओर से जिला प्रशासन की ओर से इन विद्यालयों के परिसर में गार्ड रूम का भी निर्माण करा दिया गया था।
विज्ञापन

अब पूरे मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से गंभीरता दिखाई गई है। डीएम की ओर से सभी केजीबीवी में दो-दो होमगार्ड की तैनाती के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड समेत पुलिस अधीक्षक दफ्तर को पत्र जारी किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में प्रति विद्यालय दो होमगार्ड की तैनाती किए जाने को लेकर एसपी व जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र जारी किया जा रहा है। आगामी माह जनवरी 2022 से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होमगार्ड कूी तैनाती करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed