फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two health workers suspended in case of dog reaching body in hospital

संभलः अस्पताल में शव तक कुत्ता पहुंचने के मामले में दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

Fri, 27 Nov 2020 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 04:07 AM IST
सार

  • अमर उजाला में खबर देख गंभीर हुए डीएम ने दो स्तर पर जांच बैठाई
  • डाक्टर और फार्मासिस्ट से मांगा है स्पष्टीकरण 

विज्ञापन
Two health workers suspended in case of dog reaching body in hospital
CMO - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क हादसे में मौत का शिकार हुई किशोरी के शव तक जिला अस्पताल में कुत्ता पहुंच जाने के मामले में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। डाक्टर और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने गुरुवार सुबह से ही इस मामले में अफसरों से पूछताछ शुरू कर दी। एडीएम, सीएमओ, सीएमएस को जांच के आदेश दिए। सीएमओ डा. अमिता सिंह गुरुवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंची उन्होंने घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और डाक्टरों के नाम जाने। सीएमएस डा. सुशील कुमार से बातचीत की। लिखित आख्या भी ली। सीएमएस ने बताया कि घटना के वक्त सफाईकर्मी प्रदीप सिरसवाल और वार्ड ब्वाय विपिन भटनागर की ड्यूटी थी। 
विज्ञापन


पहली नजर में उनकी लापरवाही रही है। इसके बाद दोनों के निलंबन का निर्णय लिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि इमरजेंसी ड्यूटी पर चिकित्साधिकारी डा. जगवीर सिंह और फार्मासिस्ट जामिन अली की ड्यूटी थी। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की एक जांच कमेटी बना दी गई है जो पूरे मामले में तह तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि उन्होंने पहले आदेश में सीएमओ और सीएमएस को जांच कर आख्या देने के लिए कहा है। दूसरे आदेश में अपर जिलाधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी दो दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि सीएमएस की संस्तुति पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।


 अब जागे अधिकारी, जिला अस्पताल में शव रखने के लिए बनेगा सुरक्षित स्थान
जिला अस्पताल में जब किशोरी के शव तक कुत्ता पहुंच गया तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चेत गए। सीएमओ ने सीएमएस को शव रखने के लिए एक कमरा आरक्षित करने का सुझाव दिया। वहीं सीएमएस ने इमरजेंसी के करीब ही सीढ़ियों के एक कमरे जितना स्थान कवर्ड कराने का निर्णय लिया है ताकि किसी शव के करीब तक कोई जानवर न पहुंचने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed