फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two friends dies in road accident

बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
two friends dies in road accident
संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह के नजदीक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया। इसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक अन्य घायल युवक की भी मौत हो गई जबकि तीसरे घायल किशोर का उपचार चल रहा है। उधर, चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग पर गांव ऐंचोड़ा कंबोह के नजदीक गन्ने से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी इस्लाम के बेटे इकराम (17) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी गांव के जाहिद के बेटे कामिल (18) और असलम के बेटे अंशुल (13) को गंभीर चोर्टें आइं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। बाद में घायल कामिल को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि अंशुल की भी स्थिति नाजुक बताई गई। परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब यह बाइक सवार गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने घर से निकले थे। जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो सड़क किनारे लघुशंका के लिए खड़े हो गए। लघुशंका के बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान सैदनगली की ओर से आए बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इकराम के पिता इस्लाम ने बताया कि उनका बेटा दसवीं का छात्र था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में किशोर और युवक की मौत हुई है। एक किशोर का उपचार चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed