{"_id":"677446cc248d8667d100486e","slug":"two-degree-drop-in-mercury-sunlight-ineffective-in-front-of-cold-wave-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117892-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पारे में दो डिग्री गिरावट, शीतलहर के आगे धूप बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पारे में दो डिग्री गिरावट, शीतलहर के आगे धूप बेअसर
Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में मंगलवार की सुबह ठंड में साइकिल से स्कूल जाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : संवाद
संभल। जिले में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। ठंड से बचने के लिए लोग जहां कपड़ों में पैक हुए नजर आए वहीं, जानवर भी सर्दी से बचने का रास्ता तलाशते नजर आए। दिन के समय कुछ देर के लिए निकली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं, शाम होते-होते सर्दी और बढ़ गई।
24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 17 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, तो न्यनतम सात डिग्री रहा था। दिसंबर के समाप्त होते-होते मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार और शनिवार काे हुई बूंदाबांदी और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इसका असर जिले के मौसम पर भी पड़ा। रविवार दोपहर बाद से यहां भी मौसम सर्दी का प्रकोप है।
वहीं, सोमवार के बाद मंगलवार सुबह भी बादलों की वजह से कोहरे व धुंध का असर रहा। सुबह से ही सर्द हवाएं भी चलती रहीं। इससे मौसम अधिक सर्द हो गया। सर्द हवाओं से तापमान में कमी आई है। सुबह से ही लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। स्कूली बच्चे ठंड में सुबह कंपकपाते नजर आए।