{"_id":"5f19dc448ebc3e63bd170e2a","slug":"two-death-to-corona-and-19-new-positive-in-sambhal-chandausi-news-mbd3568327200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना संक्रमित चंदौसी के मोहल्ला मारवाड़ी निवासी 62 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान टीएमयू में मौत हो गई। इनके अलावा चंदौसी के एक 70 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना से मौत हो गई । वहीं जनपद में गुरुवार को 19 नए लोगों की कोरोना जांच संक्रमित आई है। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 806 हो गई। एंटीजन किट से जनपद में संक्रमितों की जांच शुरू हो गई है।
चंदौसी के मोहल्ला मारवाड़ी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने 13 जुलाई को कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। 15 जुलाई को उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 16 जुलाई को उन्हें उपचार के लिए टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते परिजनों को उनका शव नहीं सौंपा गया। संभल से एंबुलेंस शव लेने के लिए भेजी गई है।
वहीं गुरुवार को 19 लोग कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके परिजनों को चिह्नित कर क्वारंटीन कर रहा है।
जनपद में 626 मरीज हुए ठीक
चंदौसी। संभल जनपद अब तक संक्रमित मिले मरीजों में से 626 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 16 की मौत हुई है। ठीक हुए मरीजों की दर अधिक है। जो राहत दे रही हैं। संभल जनपद में रैपिड एंटीजन किट से जांच शुरू हो गई है। आरटीपीसीआर लैब से जांच कराने में काफी समय लगता था। रैपिड एंटीजन किट से जांच होने से जल्द ही रिपोर्ट मिलेगी और संक्रमित आने पर उपचार शुरू हो सकेगा।