{"_id":"5e2f46e58ebc3e4b3268d993","slug":"two-death-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd337800647","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लग्जरी कार ने दो बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लग्जरी कार ने दो बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग स्थित गांव सिरसा के नजदीक बेकाबू लग्जरी कार सवार ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है। राहगीरों ने हादसा देख यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पीड़ित परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी चालक और कार की तलाश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
सोमवार की शाम छह बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग स्थित गांव सिरसा के नजदीक गवां की ओर से आई तेज रफ्तार लग्जरी कार ने आगे पीछे चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक पर सवार मुरादाबाद के थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत गांव उमराला निवासी श्रीमोद (25) पुत्र मुन्ना लाल और दूसरी बाइक पर सवार रजपुरा के कस्बा गवां निवासी चिंटू (24) पुत्र सूरजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव मरोरा निवासी देवदत्त घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों बाइक सवार अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव सिरसा के नजदीक पहुंचे इसी दौरान गवां की ओर से आई तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पीछे से एक-एक कर दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। श्रीमोद के भाई ने बताया कि उनका भाई पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। आदमपुर के गांव सिरसा पौरारा स्थित ससुराल से पत्नी और बच्चों को लेने के लिए बाइक से अकेला जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। श्रीमोद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं चिंटू के पिता ने बताया कि उनका बेटा गवां के एक व्यक्ति के घर राज मिस्त्री के साथ मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को देवदत्त राजमिस्त्री के साथ कहीं निजी काम से बाइक से जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। चिंटू की पत्नी राखी का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की कार की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को वाहन के साथ गिरफ्तार किया जाएगा।