फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two days ago, the girl and her son who left the house with the lover lost their lives in the accident.

दो दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई युवती व उसके बेटे की हादसे में जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two days ago, the girl and her son who left the house with the lover lost their lives in the accident.
गवां(संभल)। दो दिन पहले घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई विवाहित युवती घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। इसमें विवाहिता और उसके एक वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमी युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी विवाहिता के मायके और ससुराल में हुई तो हड़कंप मच गया। विवाहिता का पति अपने मासूम बेटे को लेकर बेहाल है। यह हादसा रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-संभल मार्ग पर उधरनपुर खागी गांव के नजदीक शनिवार की रात करीब आठ बजे करीब हुआ है। बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव निवासी युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी के संपर्क में रही। पीड़ित पति के अनुसार उसकी पत्नी 15 दिन पहले मायके गई थी। दो दिन पहले गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई और साथ में एक वर्षीय बेटे को लेकर भी गई। यह जानकारी मिली तो नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। शनिवार को हादसे की जानकारी मिली है। वहीं प्रेमी युवक के परिजनों ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। हरियाणा के गुड़गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार की दोपहर गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की थी। जिसमें तय हुआ कि युवक अपनी प्रेमिका को वापस गांव ले आएगा और उसके पति के पास भेज दिया जाएगा। इस पंचायत के फैसले के बाद युवक गुड़गांव से अपनी प्रेमिका को लेकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें विवाहिता और उसके बेटे की मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दूसरी ओर रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
पत्नी व बेटे का शव लेने से किया इनकार
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। एक बेटे का जन्म हुआ। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग है। कई बार फोन पर भी बातचीत करते हुए पकड़ा लेकिन समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने समाज में बदनाम किया है। इसलिए वह पत्नी का शव गांव नहीं लाएगा। आहत पति ने अपने बेटे का भी शव लेने से इनकार किया है। पीड़ित का कहना है कि जब पत्नी के जाने की जानकारी उसे हुई थी तो नखासा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

---------------------
राजमिस्त्री की पत्नी ने बच्चों समेत घर छोड़ा
संभल। राजमिस्त्री युवक की पत्नी अपने पति के उठाए कदम से आहत होकर घर छोड़कर शुक्रवार को अपने मायके चली गई। तीनों बच्चों को भी साथ ले गई। गांव के लोगों ने बताया कि राजमिस्त्री की शादी चंदौसी तहसील के एक गांव से कई वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चों का पिता होने के बाद भी अपनी प्रेमिका के संपर्क में रहा और दो दिन पहले प्रेमिका को लेकर गुड़गांव चला गया। पंचायत में मामला पहुंचने के बाद लौटकर गांव आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed