फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two candidates arrested for distributing sweets and 500 rupees to voters

वोटरों को मिठाई का डिब्बा और 500 रुपये बांटते दो प्रधान प्रत्याशी गिरफ्तार र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two candidates arrested for distributing sweets and 500 rupees to voters
गुन्नौर। पुलिस ने ग्राम पंचायत सैंजना मुस्लिम में वोटरों को मिठाई का डिब्बा और 500-500 रुपये बांटते दो ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 35 मिठाई के डिब्बे और 76 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंजना मुस्लिम में रविवार की रात ग्राम प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद तकी और उसके साथियों ने गांव में वोटरों को एक मिठाई का डिब्बा, 500-500 रुपये बांट रहे थे। रात करीब एक बजे सूचना पर पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी मोहम्मद तकी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 15 मिठाई के डिब्बे औ 26 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत सैंजना मुस्लिम में ही दूसरे प्रत्याशी सगीर अहमद भी रात में मतदाताओं को मिठाई के डिब्बे के साथ 500 रुपये बांट रहे थे। रात में ही पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। उनके साथ के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से 20 मिठाई के डिब्बे 46 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दो प्रत्याशी मिठाई व 500-500 रुपये नकद बांटते पकड़ गए हैं। उनके पास से मिठाई के डिब्बे और नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed