{"_id":"62f16eccaa68e86c5427af13","slug":"two-brothers-in-the-drain-with-bike-elder-dies-younger-missing-sambhal-news-mbd437278818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बाइक समेत नाले में समाए दो भाई, बड़े की मौत, छोटा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बाइक समेत नाले में समाए दो भाई, बड़े की मौत, छोटा लापता
Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा गांव निवासी आबिद का बेटा फैजान छोटे भाई साहिल के साथ रविवार रात मामा के यहां जाने के लिए निकला था। परिजनों ने जब सोमवार को गोविंदपुर में रिश्तेदारों को फोन किया तो पता चला कि दोनों यहां नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
नाले में गिरने से युवक की मौत
- फोटो : Social Media
विस्तार
मामा के गांव जाने की बात कहकर घर से निकले दो भाई बाइक समेत नाले में गिर गए। बड़े भाई का शव नाले में मिला है, लेकिन छोटा अभी तक लापता है। नाले से पानी निकाल कर उसकी तलाश कराई जा रही है। सोमवार देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा गांव निवासी आबिद का बेटा फैजान (17) अपने छोटे भाई साहिल (7) के साथ रविवार की रात करीब नौ बजे घर से मामा के यहां जाने के लिए निकला था। उनको गोविंदपुर में मेहंदी का जुलूस देखना था। परिजनों ने जब सोमवार को गोविंदपुर में रिश्तेदारों को फोन किया तो पता चला कि दोनों यहां नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजन सुबह लगभग 11 बजे मंडलाई गांव के पास पहुंचे तो वहां नगर पालिका के नाले में बाइक गिरी हुई दिखाई दी। नाले से जब बाइक निकाली गई तो वहां पर फैजान का शव मिला। काफी तलाश किए जाने के बाद भी साहिल का कोई पता नहीं चल सका। नगरपालिका का यह नाला चार फीट चौड़ा और सात फीट गहरा है, जिसे कवर भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम विनय कुमार मिश्र और सीओ जितेंद्र सिंह के साथ कई थानों की पुलिस गई। पालिका की टीम ने नाले से पानी निकालकर साहिल की तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं लग पाया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर तो नहीं मारी थी।
किशोर का शव बाइक समेत नाले से बरामद हुआ है। उसका छोटा भाई लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से कई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल