{"_id":"6858551d3c0441139908898b","slug":"two-brothers-got-burnt-due-to-electric-shock-anger-grew-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123931-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट की चपेट में आने से दो भाई झुलसे, आक्रोश पनपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट की चपेट में आने से दो भाई झुलसे, आक्रोश पनपा
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के शिव कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छत पर खेल रहे चरन सिंह के दो बेटे दस वर्षीय मनीष और सात वर्षीय मोनू झुलस गए। हादसे के बाद लोगों में रोष पनप गया। उनका कहना था कि जर्जर लाइन के कारण यह फॉल्ट हुआ है।
शहर से सटे शहजादी सराय में रविवार की दोपहर चरन सिंह दोनों बेटे मनीष और मोनू छत पर खेल रहे थे। दोनों भाई मांझे के जरिए पॉलिथीन को बांधकर उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। मकान के बराबर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। चरन सिंह ने बताया कि वे नीचे थे और बच्चे ऊपर थे। इस लाइन के तार से जैसे ही मांझा टच हुआ, वैसे ही करंट दौड़ गया। पन्नी और मांझे में आग लग गई। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनते ही घरवाले दौड़े और छत पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। दोनों भाई करंट लगने से झुलसे पड़े थे और छत पर रखा सामान आग की लपटों में जल रहा था।
परिजन आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हाइटेंशन लाइन में आए फाल्ट का असर इतना तेज था कि पास ही रहने वाले रामबाबू के घर में लगे पंखा, कूलर समेत अन्य उपकरण भी फुंक गए। इसके अलावा छत पर रखे बच्चों के कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घनी आबादी के बीच से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को लेकर स्थानीय लोग भी अब चिंता में हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार इस लाइन के नीचे से चिंगारियां निकली थीं, लेकिन अब तक विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।