फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two branch managers were booked for fraudulently withdrawing money from a farmer's account.

Sambhal News: धोखाधड़ी कर किसान के खाते से रुपये काटे, दो शाखा प्रबंधकों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two branch managers were booked for fraudulently withdrawing money from a farmer's account.
संभल। असमोली थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक (अब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक) टांडाकोठी शाखा के तत्कालीन और वर्तमान शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पर किसान के साथ धोखाधड़ी करके खाते से 98 हजार रुपये काट लेने का आरोप है। इंस्पेक्टर असमोली का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शफातनगर के निवासी रोहताश ने सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव के देवेश ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, टांडाकोठी शाखा से वर्ष-2016 में केसीसी ऋण लिया था। इस ऋण में वह जमानती थे। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने देवेश ने इस धनराशि का कोई तकाजा नहीं किया और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की। इसके उलट उनसे कुछ कागजों में हस्ताक्षर यह कहकर करा लिए, कि आपका कोई नुकसान नहीं होगा। बाद में उनके खाते से 98 हजार रुपये काट लिए गए।
विज्ञापन

उस समय शाखा प्रबंधक कावेंद्र सिंह से यह शिकायत की तो उन्होंने उन्हें हड़काया। डराया और धमकाया। कहा कि जो हमें करना था, वह कर लिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कावेंद्र सिंह का तबादला हो और नए प्रबंधक अरुण आए। उनसे कहा तो उन्होंने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन काफी समय बाद रुपये नहीं लौटाए गए। इस कारण वह परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने सुनवाई के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक कावेंद्र सिंह और वर्तमान शाखा प्रबंधक अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। असमोली थाने के इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। गहनता से मामले की जांच की जाएगी, ताकि हकीकत सामने आए।

00000
मनमानी पर उतारू शाखा प्रबंधक और कर्मी, नहीं हो रहे काम
संभल। गांव टांडाकोठी के निवासी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता की कोरोना काल में मौत हो गई। इसके बाद मां होरा देवी को विधवा पेंशन मिलने लगी। करीब डेढ़ साल पहले मां की भी मौत हो गई। मां के खाते में करीब 55 हजार रुपये हैं। इन्हें निकालने के लिए डेढ़ साल से चक्कर लगा रहा हूं। अनेकों अभिलेख बैंक कर्मियों को दिए हैं लेकिन रुपये नहीं निकाल रहे हैं। शाखा प्रबंधक कहते हैं कि सिर्फ 13 हजार रुपये निकालने दिए जाएंगे। बाकी रकम नहीं निकालने दी जाएगी। धर्मेंद्र का कहना है कि जब रुपये उनके हैं, तो बैंक क्यों नहीं निकालने दे रहा है। शाखा प्रबंधक और कर्मी मनमानी पर उतारू हैं। जिस कारण कोई काम नहीं हो रहे। इस बारें में अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed